फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: परिवहन विभाग खोलेगा 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, रेंट आन बाइक की सुविधा भी मिलेगी

Wed, 14 Dec 2022 09:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने प्रदेश में 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों को खोलने की अनुमति दे दी है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेंट आन बाइक की योजना भी शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 58 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) खोले जाएंगे। इसकी मंजूरी राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में दी गई। इस दौरान 137 रोडवेज बसों के परमिट नवीनीकरण को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


एसटीए के अपर सचिव मयंक ज्योति ने बताया कि उत्तराखंड की तर्ज पर अब यूपी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेंट ऑन बाइक योजना को मंजूरी मिली है। आगरा की एक कंपनी ने आगरा में इस सेवा को शुरू करने की इच्छा जताई थी। इस पर मुहर लगा दी गई है। अब यह कंपनी आगरा में किराये पर बाइक देगी। इसके लिए किराया निर्धारण किया जाएगा। इस सुविधा से आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में भी अगर कंपनियां इस तरह का आवेदन करतीं हैं तो उस पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा, कौशांबी और मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर निर्णय लिया जाना था लेकिन कोर्ट से मामले में स्टे हो जाने की वजह से इसको स्थगित कर दिया गया था। अब आगे की बैठकों में इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें