आलमबाग। आशियाना में रविवार रात दो जन सुविधा केंद्रों और एक मोबाइल दुकान से 56 हजार रुपये चुराए गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
आशियाना के रुचिखंड निवासी मनीष कुमार मौर्या का जन सुविधा केंद्र बंगला बाजार और दूसरा सालेहनगर में है। चोरों ने दोनों केंद्रों के शटर तोड़े और गल्ले से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। मनीष को अगले दिन घटना की जानकारी हुई। वहीं, पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर छह निवासी दिलीप की सालेहनगर में मोबाइल की दुकान है। दिलीप के अनुसार, चोरों ने दुकान से 21 हजार का सामान और गल्ले में रखे 16 हजार रुपये चुराए। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि तीनों घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।