लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 55 विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव में इनका चयन हुआ है। इन्हें 4.5 लाख से लेकर 8.50 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिला है।
प्लेसमेंट सेल के निदेशक बिराग दीक्षित ने बताया कि एमबीए के पांच विद्यार्थियों आकांक्षा दीक्षित, अभिजीत कुमार, चंचल, प्रियांशु दोसर और राहुल यादव का टेस्ट ऑफ मोम बिहार में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर चयन हुआ है। केयाश वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में हर्षित पाठक, उत्कर्ष लोधी, अभय स्वरूप तिवारी, अंकुश मिश्रा, कार्तिक, वैभव, शशांक, हिमांशु, प्रशांत, अनुज, अनुभव, अखिल, अमन सिंह, ऋषि सिंह और पोषण उपाध्याय को नौकरी मिली है।
याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (महाराष्ट्र) में आकाश, अभय तिवारी, अमन, अमन शाक्य, अमित यादव, आंचल, आयुष तिवारी, दिव्यांश, हर्षित, हिमांशु शर्मा, कार्तिक, मो. साहिल, अमरप्रीत कौर, अंकुश, हर्षित, शांभवी, शशांक सिंह, श्रद्धा सिंह, वैभव, विष्णु कुमार और विश्वजीत का चयन हुआ है। एमसीए अंतिम वर्ष के अमृत जायसवाल, आशुतोष शर्मा, जैद खान गौर्स ग्रुप गाजियाबाद में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और डी-फार्मा के छात्र जय शंकर कुमार (ओएच) साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर चुने गए हैं। विपिन कुमार यादव का चयन एचडीएफसी बैंक लिमिटेड लखनऊ में ऑफिसर कस्टमर केयर (वर्चुअल केयर) पद पर हुआ है।
बीबीए अंतिम वर्ष के प्रखर सिंह को नारायण ऑटोमोबाइल्स में सेल्स कंसल्टेंट (एलएमएम वर्टिकल) की नौकरी मिली है। आई-प्रोसेस सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में एमबीए के अभितेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, काजल वर्मा, राहुल यादव व अर्नव रावत का चयन सीनियर एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है।
कोट.......
इन सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच नौकरी मिली है। विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम और रोशन करेंगे।
- आचार्य संजय सिंह, कुलपति, पुनर्वास विवि