कार्यक्रम में वर्चुअली मौजूद पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के शुभारंभ से वर्चुअली जुड़े। नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प होना है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।