फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना फायर सेफ्टी वाली 55 इमारतें सील, 78 को नोटिस

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भवनों और कोचिंग संस्थानों की जांच और सीलिंग की कार्रवाई करती एलडीए की टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए ने बिना फायर सेफ्टी के चल रहे कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, नर्सिंग होम वाली इमारतों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच 55 इमारतों को सील किया गया। कुल 78 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी एलडीए के प्रवर्तन अनुभाग ने अग्निशमन विभाग व लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने टीम के साथ ठाकुरगंज, बालागंज व दुबग्गा क्षेत्र में जांच की। यहां लक्ष्य एकेडमी, अमेरिकन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश, देवयोग लाइब्रेरी, रेवांता हॉस्पिटल, हनुमंत लाइब्रेरी समेत सात प्रतिष्ठान सील किए। 20 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने टीम के साथ गोमती नगर के विराज खंड, विनीत खंड, विनय खंड, विकास खंड व विराम खंड में अभियान चलाया। इसमें पत्रकारपुरम स्थित आरोही कॉम्प्लेक्स, टाइम्स इंस्टीट्यूट, एजुकेयर, टॉपर्स इंस्टीट्यूट, त्रिवेणी अलमीरा, भूमि आईएएस समेत 12 प्रतिष्ठान सील किए गए। इस जोन में 18 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

कृष्णानगर में 10 प्रतिष्ठान सील
जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कानपुर सड़क योजना व कृष्णानगर क्षेत्र में कौटिल्य एकेडमी, दिशा कंप्यूटर, कान्हा लाइब्रेरी, सागर लाइब्रेरी, महिंद्रा कोचिंग, रेस आईएएस समेत 10 प्रतिष्ठान सील किए, जबकि 11 को नोटिस दिया। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने कृष्णा, सरोजनी नगर और पारा इलाके में अभियान चलाकर आदर्श कॉम्प्लेक्स, नारायण कॉम्प्लेक्स, वेदांत कंप्यूटर एकेडमी सहित चार प्रतिष्ठानों को सील किया और 10 को नोटिस जारी किया।

अलीगंज में कॉम्प्लेक्स भी हुए सील
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे की टीम ने अलीगंज इलाके में कार्रवाई की। यहां आकार लाइब्रेरी, हनुमंत कॉम्प्लेक्स, मेकअप स्टूडियो, ध्येय आईएएस, शुभ रंजन कॉम्प्लेक्स, टॉप रैंकर, ज्ञान भवन समेत समेत 10 प्रतिष्ठान सील किए, जबकि 11 भवन मालिक को नोटिस दिया गया है। जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने टीम के साथ हजरतगंज में अभियान चलाया। यहां कंचन आईएएस लाइब्रेरी, एक्मे एकेडमी समेत छह प्रतिष्ठान सील किए गए। अयोध्या रोड पर पीसीएस अधिकारी वंदना पांडेय की टीम ने साइलेंस जोन लाइब्रेरी, कोटा स्टडी फोरम समेत छह प्रतिष्ठान सील किए।

Next
AU ऐप में पढ़ें