फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना के 542 नए मामले, अब तक 8,760 लोगों की हो चुकी है मौत

Mon, 22 Mar 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 542 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3396 पहुंच गई है।

विज्ञापन


संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 8760 लोगों की मौत हो चुकी है। ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

वहीं, राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नए संक्रमित मिलने का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है। शनिवार को जहां 115 नए मरीज मिले थे, वहीं रविवार को यह आंकड़ा 141 पहुंच गया। कोरोना की नई लहर के बाद 10 मार्च से लगातार संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। इसमें आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर व चिनहट इलाके में दूसरे इलाकों की अपेक्षा काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

20 मार्च तक सामने आए मामलों के आधार पर आलमबाग में सर्वाधिक 103, इंदिरानगर में 88, अलीगंज में 82, गोमतीनगर में 77 व चिनहट में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को सामने आए मामलों में इंदिरा नगर के 10,  गोमती नगर के 12 , हजरतगंज के 19, अलीगंज के 15, रायबरेली रोड के 6, विभूति खंड के 9 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन रोगियों को फोन पर सहायता
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि रविवार को कुल 24 कोरोना मरीजों को अस्पताल आवंटित किया गया। इनमें से 13 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि 11 ने होम आइसोलेशन चुना। राजधानी में इस समय सक्रिय होम आइसोलेशन के रोगी 410 हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम से रविवार को होम आइसोलेशन के 389 मरीजों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


इसके साथ कोविड-19 कंट्रोल रूम में हेलो डॉक्टर सेवा में 31 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 पर कोविड संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इसके साथ ही कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000,  0522-2610145 पर भी फोन किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें