फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट्रोल पंप में साझेदारी के नाम पर 54 लाख ऐंठे

Sat, 31 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में साझेदारी के नाम पर 54 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार निवासी सुलक्षणा मिश्रा ने सीतापुर के मजलिसपुर निवासी रामनारायण त्रिवेदी, उसकी पत्नी सुनैना और उनके बेटों अभिषेक व आशीष पर पेट्रोल पंप में साझेदारी के नाम पर 54 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सुलक्षणा के मुताबिक घर में रामनारायण का आना जाना था। अप्रैल 2024 में आरोपी ने उनके पति सुधीर से कहा कि उसकी पत्नी सुनैना के नाम पर 2018 में भारत पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप का लाइसेंस जारी हुआ था। पैसाें की कमी के कारण पंप का संचालन नहीं हो सका है। रकम देने के बदले पंप में 50 प्रतिशत की साझेदारी की बात कही। सुधीर ने बैंक से लोन लेकर जून 2024 से फरवरी 2025 तक राम नारायण को 54 लाख रुपये दिए। आरोप है कि आरोपियों ने पंप शुरू कर दिया, पर मुनाफा व बिक्री का कोई हिसाब नहीं दिया। मार्च में रकम मांगने पर हत्या की धमकी दी।

तीन लोगों से 2.45 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों से 2.43 लाख रुपये ऐंठ लिए। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी आशुतोष कुमार को साइबर ठग ने 15 मई को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और खाते से 85 हजार निकाल लिए। कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार के खाते से जालसाजों ने 79 हजार और कानपुर रोड के रहने वाले अंजनी कुमार श्रीवास्तव से 81 हजार रुपये ऐंठ लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें