फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीडीआरआई में 53वां शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
सीडीआरआई में आईएस अधिकारी एलवाई सुहास को सम्मानित करतीं निदेशक डॉ राधा रंगराजन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय औषध अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को 53वां शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के खिलाड़ी तीन नवंबर तक मैदान पर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


युवा कल्याण और पीआरडी के महानिदेशक और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एलवाई सुहास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एलवाई सुहास ने इस मौके पर एक पैरा-एथलीट के रूप में अपने जीवन की यात्रा साझा की और प्रतिभागियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल चरित्र निर्माण करते हैं, बल्कि धैर्य, नेतृत्व और निष्पक्ष खेल के मूल्य भी सिखाते हैं।
सीएसआईआर-सीडीआरआई की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने बताया कि टूर्नामेंट में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम जैसे लोकप्रिय इनडोर खेल शामिल हैं। इस मौके पर सीएसआईआर सीमैप के निदेशक डॉ. प्रभोध कुमार त्रिवेदी, सीएसआईआर–एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत कुमार साशनी, सीएसआईआर–आईआईटीआर के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें