फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में छात्रा को जिंदा जलाने पर एससी-एसटी आयोग सख्त

Thu, 20 Dec 2018 08:47 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
sc st act
विज्ञापन
आगरा में दसवीं की छात्रा को जिंदा जलाने के मामले का अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने एसएसपी को हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने आगरा के एसएसपी को पत्र लिखा है कि चूंकि छात्रा का देहांत हो गया है लिहाजा पीड़ित पक्ष को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) नियमावली 1995 में हत्या के मामले में प्राविधानित धनराशि तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

आयोग ने आगरा के एसएसपी को इस मामले के खुलासे के लिए अलग टीम गठन करने को कहा है। गौरतलब है कि दसवीं कक्षा की छात्रा को दिनदहाड़े सरेराह पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। गंभीर अवस्था में झुलसी छात्रा की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें