फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन पहले हुई आगजनी में दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। अमेठी थाने के बेनीपुर गांव में बीते 23 जून को एक गुमटी में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना में दुकान में करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हुआ था। अफसरों के आदेश पर गौरीगंज थाने में दर्ज केस की विवेचना अमेठी पुलिस करेगी।
विज्ञापन



अमेठी थाने के बेनीपुर गांव की रहने वाली कमलेश कुमारी गांव से होकर गुजरने वाली सड़क पर गुमटी में दुकान करती थी। आरोप है कि बीते 23 जून को मामूली विवाद से नाराज गांव के ही हरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, शिवम व सुंदरम ने गुमटी में संचालित उसकी दुकान को आग के हवाले कर दिया।


आग की लपटें देख पीड़िता व ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर बिग्रेड के साथ पुलिस को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते दुकान में रखा करीब तीस हजार रुपये कीमत का सामान जल कर राख हो गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन



लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम शकुंतला गौतम व एसपी कुंतल किशोर से की। अफसरों के दबाव में 15 दिन बाद गौरीगंज थाने में उपरोक्त लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। स्थानीय थाने के निरीक्षक नजमुल हुसैन नकवी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अमेठी पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें