फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड की होगी सीबीसीआईडी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड की होगी सीबीसीआईडी जांच
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बेलवाडाड़ी गांव में लगभग दो माह पूर्व हुई युवक की हत्या की जांच सीबीसीआईडी करेगी।


गौरतलब है कि पुलिस ने जिस नाबालिग को हत्या का अभियुक्त बनाकर जेल भेजा था, उसके परिवारीजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे।


कहा कि जहांगीरगंज पुलिस मामले में मनमाने तरीके से निर्दोष लोगों को अभियुक्त बना रही है।


परिवारीजनों की गुहार पर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की संस्तुति की थी।


गौरतलब है कि बीते 26 अप्रैल को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ी गांव निवासी मनीष सिंह की हत्या कर दी गई थी।


जहांगीरगंज पुलिस ने विवेचना के दौरान बेलवाडाड़ी गांव निवासी रघुनाथ सिंह के सिलावट थाना महरुआ निवासी नाबालिग भांजे को आरोपी पाया। मामले में नाबालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



जबकि आरोपी के मामा रघुनाथ सिंह का कहना था कि पुलिस गलत तरीके से उसके भांजे को फंसा रही है। उन्होंने बीते दिनों एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



बताया कि जहांगीरगंज पुलिस मनमाने तरीके से उसके भांजे को फंसा रही है। मामले में यदि सीबीसीआईडी से जांच कराई जाए तो असली गुनहगार सामने आ जाएगा।


पीड़ित की गुहार पर एसपी ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की सिफारिश की।


इस पर उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव जयवीर सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें