फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह पिता को काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह पिता को काट डाला
विज्ञापन



सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने सरेराह धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के बाहर बैठे अपने बुजुर्ग बाबा पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिवारीजनों के मुताबिक, युवक का पिता शराब पीने का आदी था। शराब के लिए उसने अपनी सारी जमीन बेच डाली थी। इसी बात से नाराज पुत्र ने वारदात अंजाम दी हैैै।


मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी रामनाथ (50) रविवार सुबह नित्यकर्म के लिए घर से निकला था। इसी बीच गांव में ही रामनाथ के पुत्र संजय ने उसे रोक लिया।


इससे पहले कि रामनाथ कुछ समझ पाता, संजय ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े मगर संजय के सिर पर खून सवार देख किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई।


नतीजतन उसने गांव में बीच रास्ते पर ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या के बाद भी संजय का गुस्सा थमा नहीं और वह अपने घर पहुंच गया। बताते हैं कि, वहां संजय के बाबा झब्बू (70) घर के बाहर बैठे थे।


खतरे से अनजान झब्बू पर संजय ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस पर संजय भाग गया।
विज्ञापन



परिवारीजनों ने घायल झब्बू को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


घटना के संबंध में रामनाथ के भाई राकेश उर्फ गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामनाथ शराबी किस्म का व्यक्ति था। उसने शराब पीने के लिए अपनी सारी जमीन बेच डाली।


संजय इसी बात से नाराज था और उसने अपने पिता की हत्या कर दी। राकेश उर्फ गुड्डू ने अपने भतीजे संजय के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष बलराम मिश्र ने बताया कि, मामले में संजय के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें