फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष बनते हैं एसपी, मोदी जी से शिकायत करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली में मंगलवार को अपनी पैरवी में पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने सीओ एसके यादव के सामने पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर पर गंभीर आरोप मढ़े। पूर्व विधायक ने कहा कि ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष बनते हैं एसपी मोदी जी से शिकायत करूंगा।
विज्ञापन



योगी जी से कहूंगा सस्पेंड करो, मोदी जी से कहूंगा बर्खास्त करो। पूर्व विधायक के इस बड़बोलेपन के समय कोतवाली में पुलिस अधिकारी व मौजूद सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।


नानपारा चीनी मिल में हुए बवाल के मामले में भाजपा विधायक के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा मंगलवार को अपने ऊपर केस दर्ज होने की सूचना पर कोतवाली नानपारा पहुंचे थे।
विज्ञापन



पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने एसपी पर निशाना साधते हुए सीओ से बातचीत शुरू कर दी। पूर्व विधायक ने कहा कि एसपी ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष बनते हैं मोदी जी से शिकायत करूंगा। योगी जी से कहूंगा सस्पेंड करो, मोदी जी से कहूंगा बर्खास्त करो। योगी मोदी की सरकार में सुनी नहीं जाती, कैसे नहीं सुनेंगे अफसर।


वीडियो में दिलीप वर्मा कह रहे हैं कुछ दिनों पहले एक सिपाही को मामूली गाली दे दिया तो पांच साल की सजा हो गई। पत्नी की किस्मत अच्छी थी वह विधान सभा पहुंच गई। पुलिस ने तो हत्या का केस भी दर्ज करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर के चरित्र और कार्यशैली पर भी निशाना साधा। लेकिन सीओ एसके यादव सब सुनते रहे।


इस मामले में सीओ एसके यादव का कहना है कि मेरा रात में स्थानांतरण रिसिया हो गया मैं नानपारा से चला आया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है। साथ ही कहा कि वह किसी ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी नहीं हैं।


वहीं पूर्व विधायक दिलीप वर्मा का कहना है कि वह किसानों की पैरवी करने ढल्लापुरवा से नानपारा आए थे। अब उस साजिश के तहत उनके खिलाफ रुपईडीहा में केस दर्ज किया गया है।


अगर किसानों की पैरवी करना गुनाह है तो गुनाह किया है। हम जनता के लिए जीते हैं जनता को छोड़ नहीं सकते। वायरल वीडीओ के मामले में पूर्व विधायक ने कहा कि जो सच्चाई है वही बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें