फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्रुआ का कनाडा से अनुबंध हुआ खत्म, डायरेक्टर की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्रुआ का कनाडा से अनुबंध खत्म, डायरेक्टर की छुट्टी
विज्ञापन



फुरसतगंज (रायबरेली)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) का कनाडा की कंपनी से 10 साल के लिए हुआ अनुबंध शनिवार को खत्म हो गया।


इसी के साथ इग्रुआ के निदेशक वीके वर्मा की छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर यहीं पर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के उप कुलपति नलिन कुमार टंडन को इग्रुआ का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। कनेडियन कंपनी के सहयोग से इग्रुआ में पायलट तैयार किए जाते हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2008 में इग्रुआ का करार कनाडा की कंपनी कनेडियन एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स (सीएई) के साथ हुआ था।


इसका उद्देश्य बेहतरीन पायलट तैयार किया जाना था। सीएई ने यह काम दस साल तक किया। इग्रुआ से कंपनी का करार होने के साथ ही यहां का डायरेक्टर वीके वर्मा को बनाया गया था।
विज्ञापन



यह करार 31 मार्च 2018 तक ही था। शनिवार को विदेशी कंपनी का करार इग्रु्आ से समाप्त हो गया। इसी के साथ डायरेक्टर का पद संभाल रहे वीके वर्मा की भी छुट्टी हो गई।


हालांकि इग्रुआ के अधिकारी वर्मा के रिटायर होने की बात कह रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के निदेशक पद से एयर मार्शल वीके वर्मा की छुट्टी होते ही यहां का अतिरिक्त प्रभार नलिन कुमार टंडन को सौैंप दिया गया है, जो इस समय यहीं पर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के उप कुलपति हैं।


पूर्व डायरेक्टर वीके वर्मा ने बताया कि वे दिल्ली चले गए हैं। उधर, प्रभारी निदेशक नलिन कुमार टंडन ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे बेहतर ढंग से निभाया जाएगा।
विज्ञापन



इग्रुआ के मीडिया प्रभारी राम किशोर द्विवेदी ने बताया कि कनाडा की कंपनी से इग्रुआ का करार समाप्त हो गया है। अब इग्रुआ का प्रभार नलिन कुमार टंडन को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें