तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे सांसद वरुण गांधी
सुल्तानपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जिले में पहुंचेंगे। वे लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह करीब 11 बजे जिले में पहुंचकर सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के तीन दिवसीय दौरे का कार्यक्रम बना लिया गया है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों का दौरा करेंगे।
दौरे में वे जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ सभाओं को भी संबोधित करेंगे। 30 मार्च को सांसद महमूदपुर समेत नौ सभाओं को संबोधित करेंगे। 31 मार्च को कादीपुर क्षेत्र में 12 सभाओं को संबोधित करेंगे।
एक अप्रैल को चार सभाओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे। बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।