फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवलरोड सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई छह

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सपसा मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गुरुवार सुबह राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई थी। इस हादसे में घायल एक और युवक की रात में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गुरुवार को सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के दुघर्टनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई ी। इस दुघर्टना के घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। वहां पर उपचार के दौरान घायल मनोज कुमार (20) पुत्र राजकुमार निवासी रिठौढ़ा की भी सांसें थम गईं। सुबह सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इसके साथ ही सड़क हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गौरतलब हो कि हादसे में जरवलकस्बा के मोहल्ला अहमदशाह निवासी कार चालक जीशान और मोहम्मद सलीम की मौत हुई हैं। दोनों के जनाजे जब मोहल्ले से एक सिा उठे तो हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। वहीं कार की चपेट में आकर रिठौरा गांव निवासी राकेश कुमार, मनीष और मनोज की मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों परिवारों के लोग विलख रहे हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल इम्तियाज समेत दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मार्च में होनी थी जीशान की शादी
दुर्घटना में दम तोड़ने वाले जीशान की शादी हाल ही में तय हुई थी। मार्च में निकाह होना था। परिवार के लोगों ने फफकते हुए बताया कि घर में हंसी खुशी का माहौल था। लखनऊ जाते समय जीशान अपने साथ लखनऊ के रिश्तेदारों का निमंत्रण पत्र भी ले गया था। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें