फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अजय, सतेंद्र व सुखदेव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। पैरुआ ग्राम पंचायत के खेल मैदान में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमेें श्रावस्ती, लखीमपुर तथा बहराइच के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दौड़ प्रतियोगिता 200 मीटर से पांच हजार मीटर तक आयोजित हुई, जिसमें सुखदेव, अजय व सतेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत उर्रा के पैरुआ गांव के खेल मैदान में जिला स्तरीय रेस प्रतियोगिता का आयोजन हीसा संस्था की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मोतीपुर कुंवर वीरेंद्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हीसा संस्था के अध्यक्ष तिलकराम तथा सचिव संदीप मौर्या ने बताया कि 200 मीटर की दौड़ में सतेंद्र मौर्य प्रथम, प्रवीण मोहन भारद्वाज द्वितीय तथा पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर की रेस में सतेंद्र कुमार प्रथम, पलिया लखीमपुर के गुरुदीप सिंह द्वितीय तथा अमन कनौजिया तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में लखीमपुर के सुखदेव सिंह प्रथम, अजय कुमार द्वितीय तथा श्रावस्ती के धर्मेंद्र वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर की दौड़ में लखीमपुर के सुखदेव सिंह प्रथम, जयंकर कुमार द्वितीय तथा प्रमोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर की दौड़ में पड़रिया के अजय कुमार प्रथम, श्रावस्ती के धर्मेंद्र वर्मा द्वितीय तथा बहराइच के कुंदन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापक अभिषेक मौर्या, समाजसेवी सत्यनरायण गुप्ता, अवधेश मौर्या, बुद्धीलाल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें