फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम महोत्सव पर हर प्रखंड में होगी महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कारसेवकपुरम में अवध प्रांत की विहिप की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक शनिवार शाम को प्रारंभ हुई। रविवार को सायंकाल तक चलने वाली इस बैठक में मार्च में आयोजित होने वाले श्रीराम महोत्सव तथा हनुमान जयंती पर प्रत्येक प्रखंडों में महाआरती करने के साथ ही संगठन समिति सत्संग को बल प्रदान करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राम मंदिर मामले को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। आठ फरवरी से इस मामले में सुनवाई शुरू होने के पूर्व विश्व हिंंदू परिषद की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मार्च में विहिप देश के लाखों गांवों में राम मंदिर निर्माण के लिए राम महोत्सव का आयोजन करने जा रही है, जिसका खाका खींचना विहिप ने प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार से कारसेवकपुरम में अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक प्रारंभ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री भोलेंद्र ने कहा कि सांगठनिक ढांचा मजबूत तभी होगा, जब कार्यकर्ताआें को विकसित किया जाएगा और यह तभी संभव होगा, जब व्यापक रूप से हम सत्संग समितियों की स्थापना पर बल देंगेे और रचनात्मक कार्यक्रमों को संपन्न कराने में पूरी निष्ठा से लगेंगे। विहिप के प्रांतीय मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है और कार्यक्रम की उसकी ऊर्जा का स्रोत। संगठन से नवीन पीढ़ी को व्यापक मात्रा में जोड़ा जाना चाहिए।
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के साथ ही पूर्व में आयोजित हो चुके कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। उद्घाटन सत्र का संचालन महेश तिवारी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामसेवक शर्मा, चौरासी कोसी परिक्रमा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राधेश्याम मिश्र, प्रांतीय सह मंत्री राकेश वर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जितेंद्र शास्त्री, प्रांतीय कार्यालय प्रमुख संतोष, विभाग संयोजक महेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
बैठक में शामिल हो रहे 22 जिलों के पदाधिकारी
बैठक के संबंध में विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि विहिप अवध प्रांत की इस बैठक में फैजाबाद साकेत, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई समेत 22 जिलाें के जिला स्तरीय तथा प्रांतीय पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें