फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में भिड़े वाहन, युवक घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घने कोहरे की वजह से अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जबकि एक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित फ्लाईओवर पर घने कोहरे में शनिवार की सुबह रोडवेज बस और टेंपो में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो का चालक कमर अली निवासी महमूदपुर काजी थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दूसरी दुर्घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार के पास हुई। कोहरे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। कई अन्य स्थानों पर भी वाहन भिड़ने की दुर्घटनाएं हुई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन



ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन छात्र जख्मी
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए। प्रतापगढ़ के गांव कटेहटी निवासी विनय प्रकाश तिवारी अपने साथी कोतवाली क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी आशीष कुमार और चौबेपुर मजरे महमदपुर निवासी राजीव यादव के साथ शनिवार सुबह बाइक से अमेठी स्थित आरआरपीजी कॉलेज पढ़ने जा रहे थे।

तीनों ककवा रोड स्थित गोसाईगंज बाजार के पास ही पहुंचे थे कि घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी अमेठी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें