फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टरबाइन में गड़बड़ी से चीनी मिल ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार/गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के टरबाइन अल्टरनेटर में तकनीकी खराबी आ जाने से मंगलवार की रात आठ बजे से गन्ने की पेराई पूरी तरह से ठप हो गई। मिल के इंजीनियरों के खराबी नहीं दूर कर पाने पर फरीदाबाद से इंजीनियर बुलाए गए। बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे फरीदाबाद से पहुंचे इंजीनियर खराबी को दूर करने में देर शाम तक जूझते रहे।
विज्ञापन


देर शाम तक गन्ना की पेराई शुरू नहीं हो पाई। 22 घंटे तक मिल ठप रहने से मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गईं। किसान कड़ाके की ठंड में 8.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रात गुजारने को विवश हैं। कुड़वार ब्लॉक मझारी गांव निवासी अजय मिश्र पिछले सोमवार को गन्ने की तौल कराने के लिए चीनी मिल आए थे।

बताया कि पेराई बंद हो जाने से तौल नहीं हो पा रही है। इसी ब्लॉक के भंडरा गांव निवासी प्रेमचंद्र पाठक बीते मंगलवार को ट्रैक्टर से अपना गन्ना लेकर मिल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिनों से गन्ने की तौल कराने के लिए वे भटक रहे हैं। जयसिंहपुर ब्लॉक के करसा गांव निवासी सुरेश वर्मा का कहना है कि वे सोमवार से गन्ना की तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें