फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की हड़ताल पर आयुक्त ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयुक्त ने केंद्र संचालन न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया है। आयुक्त के आदेश पर गुरुवार को जिले की 125 कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं 47 दिनों से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप हो गया है और कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। अमर उजाला ने मंगलवार को जिले के दो हजार केंद्रों पर ताला बंद होने का समाचार प्रकाशित किया था। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पोषाहार वितरण की समीक्षा की तो पता चला के जिले के अधिकतर केंद्रों पर पोषाहार डंप पड़ा हुआ है। झंझरी ब्लॉक के 215 केंद्रों में से 22, मनकापुर में 211 के सापेक्ष 70, छपिया के 193 केंद्रों में से महज चार व शहरी परियोजना के 183 केंद्रों में से सिर्फ 23 केंद्रों पर ही पोषाहार बांटा जा सका है। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र संचालन न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया है। आयुक्त के आदेश के बाद प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने गुरुवार को गिर्द गोंडा की कार्यकर्ता नीरा जायसवाल, रुद्रपुर विसेन की कमला सिंह, जानकी नगर की विजय लक्ष्मी, परेड सरकार की आशा सिंह, गिर्द गोंडा की देवीवती सिंह, गिर्द गोंडा की शशि मौर्या, बनवरिया की सिद्धेश्वरी, नरायनपुर ईंधा की कंचन देवी, मोकलपुर की सरोज चौबे, उम्मेदजोत की सन्नीबाना व बूढ़ादेवर की आशा मिश्रा समेत 125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहायिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें