फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से दो घरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को आतिशबाजी के दौरान दो घरों में आग लग गई, जिससे छप्पर के नीचे बंधी छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन

अचलपुर मजरा विराज गांव निवासी रामसागर वर्मा और गुरुप्रसाद वर्मा सगे भाई हैं। दीपावली के दिन शाम को दोनों घर पर ही थे। तभी घर के बाहर गांव के कुछ लोग पटाखा छुड़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। रामसागर वर्मा के दरवाजे पर रखे छप्पर में छह बकरियां बंधी थीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, लब तक छप्पर धू-धूकर जलने लगा। आग पड़ोसी भाई गुरुप्रसाद के घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा। ग्राम प्रधान गीता देवी ने पीड़ित परिवारीजनों को हरसंभव मदद दी और तहसील प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। क्षेत्रीय लेखपाल से आकलन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें