फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा, यूपी
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को लेकर देवपुरी से शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा
स्वामी विद्या चैतन्य को नारदानंद महाराज की समाधि स्थल से यात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नारदानंद महाराज की समाधि स्थल से गुरु पूर्णिमा के दिन राम मंदिर निर्माण को लेकर शुरू होने वाली जनसंपर्क यात्रा को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। इस पर स्वामी विद्या चैतन्य ने रविवार को देवपुरी मंदिर से यात्रा की शुरुआत की। साथ ही साधु-संतों को मंदिर निर्माण को लेकर एकजुट करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्या चैतन्य महाराज ने राम मंदिर निर्माण को लेकर गुरु पूर्णिमा के दिन प्रदेश भर के साधु-संतों से जनसंपर्क करने का एलान किया था। नारदानंद आश्रम में चल रहे विवाद के चलते मिश्रिख तहसील प्रशासन ने स्वामी विद्या चैतन्य को वहां पर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके स्वामी विद्या चैतन्य व उनके समर्थक रविवार को पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम नहीं करने दिया। इस पर स्वामी विद्या चैतन्य ने आश्रम स्थित देवपुरी मंदिर पर पूजा अर्चना की और वहां से राम मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संतों से संवाद कायम करने के लिए जनसंपर्क यात्रा शुरू की। स्वामी विद्या चैतन्य ने बताया कि यह यात्रा अब साधु-संतों से मुलाकात करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। वहां पर राम मंदिर के सूत्रधार रामचंद्र परमहंस की समाधि को नमन कर साधु संतों को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वहां से यात्रा गोरखपुर, वृंदावन और हरिद्वार जाएगी और मंदिर निर्माण के लिए समर्थन जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें