फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 51 कन्याओं का किया गया पूजन

Fri, 27 Mar 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। खुझौली स्थित श्रीबालाजी महाराज मंदिर छोटी कुटी में रामनवमी के उपलक्ष्य में भंडारे और कन्या भोज का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में हवन-पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक रूपेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, आकाश सिंह, मोनू सिंह, अमित यादव, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश यादव, सुधांशु सिंह, मोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें