प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा सहित 5061 मरीज पाए गए। संक्रमित मरीजों के मामले में लखनऊ 791 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर गोरखपुर है। यहां 374 मरीज मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर 288 मरीज के साथ प्रयागराज है। प्रदेश में 63 मरीजों की मौत हुई है। अब तक मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 3486 हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को 136585 सैंपल की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 5626897 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 54788 हैं। इसमें 27263 मरीज होम आइसोलेशन, 2657 प्राइवेट अस्पताल, एवं 260 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अन्य विभिन्न कोरोना अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में करीब 50 फीसदी से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 172140 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार को टॉप तीन जिलों के अलावा कानपुर नगर 251, गाजियाबाद 143, वाराणसी 210, गौतमबुद्ध नगर 126, बरेली 95, मुरादाबाद 160, झांसी 80, अलीगढ़ 121, मेरठ 99, बलिया 59, देवरिया 53, सहारनपुर 110, जौनपुर24, बाराबंकी 97, अयोध्या 57, रामपुर76, आजमगढ़ 24, शाहजहांपुर28, कुशीनगर 104, आगरा 62, गाजीपुर 53, महाराजगंज 61, हरदोई 49, गोंडा 40, लखीमपुर खीरी 53, बस्ती 55, बुलंदशहर 42, पीलीभीत 25, मथुरा 26, सिद्धार्थ नगर 30, उन्नाव 28, बहराइच 26, इटावा 51, मुजफ्फर नगर 68, सुल्तानपुर 24, सीतापुर 42, चंदौली 31, संत कबीर नगर 33, प्रतापगढ़ 33, हापुड़ 27, बिजनौर 53, कन्नौज 21, अमरोहा 35, मिर्जापुर 29, संभल 18, सोनभद्र 48, बदायूं 32, मैनपुरी 30, मऊ 35, रायबरेली 30, फिरोजाबाद 58, ललितपुर 62, फर्रुखाबाद 23, जालौन 29, फतेहपुर 24, अमेठी 17, औरैया 25, भदोही 15, कानपुर देहात 12, शामली 50, बलरामपुर5 , कौशांबी 27, एटा 12, बागपत 11, बांदा 34, कासगंज 10, आंबेडकर नगर 9, श्रावस्ती 11, हमीरपुर 11, चित्रकूट 10, हाथरस 24 और महोबा में 04 मरीज मिले हैं।
11 जिलों में सीरो टेस्ट के लिए प्रशिक्षण
शासन की ओर से सीरो टेस्ट के लिए मंगलवार से पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण तीन सितंबर को होगा। चार से छह सितंबर तक चयनित समूहों में से हर जिले में 1080 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इस सैंपल की जांच केजीएमयू के जरिए कराई जाएगी। सीरो सैंपलिंग में शामिल होने वाले जिलों में लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, बागपत, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी शामिल है।
कैदियों के लिए अलग से प्रोटोकाल
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुछ जेलों में भी पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। ऐसे में जेल के लिए अलग से प्रोटोकाल तैयार किया जा रहा है।
गंभीर मरीजों की हो रही है सर्जरी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। यहां तक कि उनकी सर्जरी भी हो रही है। जून माह में पिछले साल 53032 मरीजों की सर्जरी हुई थी, इस साल 40957 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। पिछले साल सरकारी अस्पतालों में माइनर सर्जरी 89238 थी। इस साल 66845 लोगों की सर्जरी हुई है। 29 अगस्त तक सरकारी अस्पतालों में 6145 का प्रसव कराया गया। इसमें 184 सिजेरियन और अन्य नार्मल हुई है।