लखनऊ। हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए आरडीएसओ परिसर में पांच हजार पौधे लगाने के संकल्प के तहत पौधरोपण किया गया। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025 में पांच हजार पेड लगाने के संकल्प के अभियान के अंतर्गत परिसर की खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से फलदायी, वातावरण शुद्ध रखने वाले, झाडीदार एवं जडी-बूटी वाले पौधे लगाए गए।