फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश में खेलों के लिए 61 अंशकालिक प्रशिक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खेल विभाग के तत्वावधान में आउटसोर्सिंग पर 21 खेलों के 61 अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की तैनाती प्रदेश भर के स्टेडियमों में की गई है। इनमें दो प्रशिक्षक लखनऊ में तैनात किये गये हैं। इसके अंतर्गत तलवारबाजी कोच तुषिता सिंह विनय खंड गोमती नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगी, वहीं हैंडबाल के इंटरनेशनल कोच मौ. तौहीद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हैंडबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। खेल विभाग से जारी सूची के अनुसार एथलेटिक्स में तीन, जूडो में तीन, क्रिकेट में छह, खो-खो में दो, कबड्डी में चार, कुश्ती में चार, हॉकी में पांच, वॉलीबाॅल में तीन, तीरंदाजी में एक, टेबल टेनिस में दो, तलवारबाजी में दो, बैडमिंटन में सात, वुशू में एक, तैराकी में एक, भारोत्तोलन में तीन, स्वकैश में एक, शूटिंग में दो, फुटबॉल में दो, हैंडबाल में तीन, मुक्केबाजी में चार और ताइक्वांडो में दो प्रशिक्षक तैनात किये गए हैं। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि 60 नए अंशकालिक प्रशिक्षक मिलने से प्रदेश में खेलों का संचालन और बेहतर होगा। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में ट्रायल आयोजित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें