फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मकानों में रह रहे लोगों की जान सांसत में: कंडम घोषित हैं 700 मकान, अवैध रूप से इनमें काबिज 5000 लोग

Sun, 17 Sep 2023 11:44 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे के 700 कंडम आवासों में अवैध रूप से पांच हजार लोग रह रहे हैं। इन्हें आरपीएफ और यूनियन नेता शह देते हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।
विज्ञापन
लखनऊ स्थित मुनव्वर रेलवे कालोनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रेलवे की 32 कॉलोनियों में 700 से अधिक आवास कंडम घोषित हो चुके हैं। रेलवे इन्हें गिराकर नए भवन बनाएगा। बावजूद इसके आरपीएफ, रेलवे इंजीनियरों व यूनियन नेताओं की शह पर इन कंडम आवासों में पांच हजार से अधिक लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल हैं। इनकी 32 कॉलोनियों में फतेहअली, सेंट्रल पावर हाउस, मुनव्वरबाग, बरहा, पंजाबनगर, मालगोदाम, कैश एंड पे, भिलावा आदि कॉलोनियां प्रमुख हैं। फतेहअली रेलवे कॉलोनी के जिस घर में मातम पसरा है, वह परिवार भी अवैध रूप से रह रहा था।

ये भी पढ़ें - दर्दनाक हादसा: तीन घंटे मलबे में दबा रहा परिवार, सन्नाटा दिखने पर पड़ोसी छत पर पहुंचे, मलबे में दिखीं लाशें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उठ रहे हैं सवाल, दागी नेताओं का चयन दे सकता है विपक्षियों को मुद्दा


परिवार का एक भी सदस्य रेलवे में नहीं था। जिस क्वार्टर में परिवार रह रहा था, वह कंडम घोषित किया जा चुका है। कंडम आवासों को खाली करने के लिए नोटिस भी दिए जा चुके हैं। फिर भी लोग जमे हुए हैं। यही नहीं, लखनऊ की रेलवे कॉलोनियों के 700 कंडम आवासों की सूची रेलवे करीब चार साल पहले जारी कर चुका है, लेकिन इन आवासों को गिराया नहीं गया है।

दरवाजे, खिड़की उखाड़े, बिजली काटी... हो गई कार्रवाई
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल रेलवे की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे आवासों को कंडम घोषित कर देता है। क्वार्टरों के खिड़की, दरवाजे उखाड़ ले जाता है, बिजली कनेक्शन काट देता है और परित्यक्त लिखकर इतिश्री कर लेता है। इसके बाद उन क्वार्टरों में कौन, कैसे और किसकी शह पर रह रहा है, इसकी सुध तक नहीं लेता। यदाकदा चलाए जाने वाले अभियान दिखावा ही साबित होते हैं।
विज्ञापन


अभियान शुरू होते ही पड़ने लगता है दबाव
मुख्यालय के दबाव में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर मुनव्वरबाग, कैश एंड पे, सीपीएच कॉलोनी में अवैध आवंटियों को हटाया भी गया। पर, यूनियन नेताओं व आला अफसरों के दबाव में अभियान सुस्त पड़ गए और अवैध रूप से लोग दोबारा काबिज हो गए।

अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है कि फतेह अली कॉलोनी के कंडम आवासों में रहने वालों को खाली करने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य रेलवे कॉलोनियों की भी जांच कराई जाएगी। आवंटियों के प्रपत्रों को जांचा जाएगा। आवंटी के अतिरिक्त किसी और को रहते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें