राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में मंगलवार को स्मार्ट लैब का उद्घाटन हुआ।
लखनऊ। राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में मंगलवार को स्मार्ट लैब का उद्घाटन हुआ। लैब के निर्माण में करीब 62 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें आधुनिक 4.0 मशीनें यानी स्मार्ट इंडस्टि्रयल आधारित उपकरण लगाए गए हैं। इससे संस्था में पढ़ने वाले करीब 500 विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण मिलेगा।
प्रधानाचार्य एसएन सिंह के अनुसार, मारुति सुजुकी कंपनी के सहयोग से इस लैब की स्थापना हुई है। मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि आधुनिक लैब के संचालन के लिए संस्थान के कुछ अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही पांच मेधावियों को 25,000 रुपये की धनराशि कंपनी की ओर से दी गई। इस दौरान कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार सिंहा, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।