फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सख्ती: अयोध्या रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े मिले तो 500 का चालान

Thu, 18 Jan 2024 10:19 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हरस्तर पर तैयारी की जा रही है। अयोध्या रोड पर गाड़ी पार्क करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई गाड़ी खड़ी मिली तो उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक चौराहे से लेकर मटियारी तक व्यापारियों, राहगीरों की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। इसे लेकर कई बार अभियान चलाया गया, पर अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अब सख्ती की गई है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सीट बंटवारे पर फंसा सपा-कांग्रेस में पेंच, खुर्शीद बोले- अब राहुल ही करेंगे अखिलेश से बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गर्भगृह में जाने से पहले सरयू स्नान करेंगे पीएम मोदी, जल लेकर पैदल जाएंगे राम मंदिर
विज्ञापन


अवध बस स्टेशन के पीछे से बसों के संचालन से कमता पर वाहनों के दबाव में कमी आई है। हालांकि, चिनहट चौराहे पर इनका दबाव बढ़ गया है। ऐसे में यातायात संचालित कराने के लिए पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है।

मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को पत्र लिखकर रोड सेफ्टी के इंतजाम करने के लिए कहा है। मड़ियांव से लेकर सीतापुर रोड पर टोल प्लाजा तक साइनेज, यूनिपोल ठीक कराने को कहा गया है। कोहरे को देखते हुए बैरियर पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें