लखनऊ। तेज गर्मी के बीच सोमवार को नई बस्ती, रहीमनगर में करीब 500 परिवारों को पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ा। सुबह से देर रात तक पानी नहीं मिला। यहां पंचवटी ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है। इसकी क्षमता कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग ने कहा कि समस्या को दूर कराया जा रहा है।
स्थानीय निवासी संजीव, राजेश व एके मौर्य ने बताया कि मोहल्ले में दिनभर पानी नहीं आया। ऐसे में घरों की टंकियां खाली हो गईं। रोजाना सुबह छह बजे से पानी आता है, लेकिन सोमवार को ऐसा नहीं हुआ। दोपहर में भी पानी नहीं आया। पार्षद हरिश्चंद्र लोधी व जोन तीन के अधिशासी अभियंता सचिन यादव से शिकायत की गई। उनकी ओर से बताया गया कि अंतिम लाइन के घरों में देर से पानी पहुंचता है। यदि कोई गड़बड़ी है तो जांच कराकर उसे दूर कराया जाएगा।