लखनऊ। राजधानी में मेट्रो के दूसरे चरण के काम के लिए सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। बसंतकुंज के बीच मेट्रो के काम के लिए टेंडर हो चुके हैं। उम्मीद है कि दो महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
चारबाग से बसंतकुंज के बीच 5801 करोड़ रुपये से काम होगा। आधी रकम केंद्र व राज्य सरकारों से मिलेगी। बाकी ऋण लिया जाएगा। करीब 11.16 किमी रूट पर 12 स्टेशन होंगे। निर्माण कार्य पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड, जियोटेक सर्वे कराए जा चुके हैं। विदेशी निवेश के लिए प्रयास हैं। चारबाग, मेडिकल कॉलेज व चौक चौराहे पर बनने वाले स्टेशनों की लोकेशन 500 मीटर तक आगे या पीछे हो सकते हैं। दूसरे चरण का काम तीन चरणों में होगा। सूत्र बताते हैं कि पहले चरण में 40 एकड़ में बसंतकुंज में डिपो बनाया जाएगा। इसके बाद रूट पर एलिवेटेड व अंत में अंडरग्राउंड स्टेशनों को बनवाया जाएगा।