लखनऊ। जवाहर भवन के चौथे तल पर अग्निकांड की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन इस तल के कई कार्यालयों में भरा पानी और राख का मलबा निकाला जाता रहा। इसी भवन के ठीक नीचे दूसरे और तीसरे तल पर संचालित कार्यालयों में भी पानी, मलबा और बिजली आपूर्ति बाधित होने से कामकाज ठप रहा। बेसमेंट में संचालित कैंटीन की सफाई में भी अभी दो-तीन दिन का समय लगेगा।
जवाहर भवन की व्यवस्थाधिकारी ताज रिजवी ने बताया कि कार्यालयों में पानी और मलबे की सफाई के लिए एजेंसी ने 50 से अधिक कर्मचारियों को लगाया है। बेसमेंट व अन्य स्थानों पर भरे पानी को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (सिविल) को पत्रा भेजा है। चौथे तल के जिस भवन में आग लगी थी, उसके ठीक नीचे की गैलरी और कार्यालयों के पास खिड़कियों के टूटे शीशे पड़े हैं। इस वजह से सफाई पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
कमरों में पानी और मलबे ने बढ़ाई मुश्किलें
दोपहर 1:30 बजे चौथे तल पर संचालित वेक्टर जनित रोग विभाग के दवा वितरण कक्ष में पानी भरा था। राख का मलबा भी था। इसी के आगे लैब प्रभारी कार्यालय में भी सफाई कर्मचारी मलबा व पानी निकालने में जुटे थे। दो अन्य कमरों में भी पानी निकाला जा रहा था। कार्यालयों में दस्तावेज भी संभालकर रखे जा रहे थे। चौथे तल पर संचालित कैंटीन शुरू होने में कई दिन का समय लगने की बात कही गई।
इन कार्यालयों में ठप रहा काम
चौथे तल के जिन कमरों में पानी भरा था, वहां कामकाज तो प्रभावित रहा। तीसरे तल पर मिशन निदेशक नंद बाबा दुग्ध मिशन कार्यालय में काम ठप रहा। इस कार्यालय में भी काफी मलबा भरा था। बिजली आपूर्ति भी बाधित थी। दूसरे तल के महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो कार्यालय में भी काम ठप रहा। एसबीआई शाखा में भी कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि, पहले तल पर संचालित कोषागार निदेशालय में कामकाज होता नजर आया।
छत और बीम से झांकती सरिया, उखड़ रहा था प्लास्टर
खाद्य एवं रसद विभाग के जिस मीटिंग हाॅल में आग लगी, उस भवन की हालत पूर्व से ही जर्जर बताई जा रही है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सुंदरीकरण कार्य को लेकर कई आरोप भी लगाए। मंगलवार को भवन की छत और बीम से झांकती सरिया, दीवारों से उखड़े प्लास्टर ने कर्मचारियों के आरोपों पर मुहर लगा दी। दीवार में कई जगहों पर ईंटे दिख रही हैं। जवाहर भवन की व्यवस्थाधिकारी ने बताया कि राज्य संपत्ति, खाद्य रसद व अन्य विभागों को पत्र भेजकर भवन की हालत के बारे में पूछा गया है।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।
जवाहर भवन में आग के बाद दिखी बदहाली।