फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ जाने से रोके 50 हजार वाहन, 245 बसों से गुजरे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में सिपाही भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के चलते शनिवार को बाराबंकी से लखनऊ जाने वाले हजारों वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। पूरे दिन लखनऊ-फैजाबाद हाईवे, लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे और किसान पथ पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। पुलिस के मुताबिक करीब 50 हजार से ज्यादा वाहन लखनऊ जाने से रोके गए, जबकि इस दौरान हाईवे से 245 बसें अभ्यर्थियों को लेकर लखनऊ पहुंचीं।
विज्ञापन

इस बड़े आयोजन को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने पहले ही डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था। शनिवार रात 12 बजे से ही शहर के निकट चौपुला तिराहा से लेकर मोहम्मदपुर चौकी तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ट्रकों, ट्रैक्टरों, डीसीएम और अन्य मालवाहकों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई। अयोध्या से आने वाले वाहनों को पहले ही भिटरिया से हैदरगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया, और वहां से उन्हें रायबरेली के बछरावां रोड पर भेजा गया। इसी तरह सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को भी बछरावां रोड पर मोड़ा गया। कुछ छोटे वाहनों (फल-सब्जियां लेकर आने वाले) को दोपहर में अस्थायी छूट दी गई, लेकिन दोपहर बाद फिर से सख्ती बढ़ा दी गई। अभ्यर्थियों को लेकर आई बसें लखनऊ-अयोध्या और लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से होकर लखनऊ पहुंचीं। शाम चार बजे से बसों की वापसी शुरू हुई तो पुलिस ने निगरानी और तेज कर दी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कुल 245 बसें बाराबंकी से होकर लखनऊ गईं। भारी वाहनों का डायवर्जन शाम तक जारी रहा।

जिले से 30 बसों से एसपी ने रवाना किए 1200 अभ्यर्थी
बाराबंकी। लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के लिए जिले के 400 समेत महाराजगंज, कुशीनगर समेत आधा दर्जन जिलों से करीब 1200 चयनित अभ्यर्थी शनिवार को ही बाराबंकी पहुंच गए थे। इनको पुलिस लाइन, केडी सिंह बाबू स्टेडियम व अन्य स्थानों पर ठहराया गया था। रविवार सुबह एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने 30 बसों को हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें