फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुसूचित जाति के 50 हस्तशिल्पियों को मिली टूलकिट

Wed, 10 Dec 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के 50 हस्तशिल्पियों को मिली टूलकिट
विज्ञापन
लखनऊ। ग्लोबल फाउंडेशन और केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के साझा आयोजन के तहत मंगलवार को हस्तशिल्पियों को उन्नत टूल किट का वितरण किया गया। सीतापुर रोड के बिठौली क्रॉसिंग स्थित एक कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 50 लोगों को टूल किट बांटी गई। मुख्य अतिथि और केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारत का हस्तशिल्प क्षेत्र सदियों से देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है। सरकार भी कारीगरों के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है। यह टूल किट न सिर्फ कारीगरों का समय बचाएगी बल्कि उनके काम को सफाई के साथ और धार देगी। बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह, ग्लोबल फाउंडेशन के सलाहकार डॉ. बीपी सिंह मौजूद रहे।

अनुसूचित जाति के 50 हस्तशिल्पियों को मिली टूलकिट

अनुसूचित जाति के 50 हस्तशिल्पियों को मिली टूलकिट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें