फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काकोरी में ट्यूबवेल पर रखे 50 प्लास्टिक पाइप जले

Thu, 19 Mar 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्ल​स्टिक के पाइप से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
काकोरी। मोहान रोड स्थित लालता खेड़ा गांव के बाहर बने ट्यूबवेल पर रखे प्लास्टिक के करीब 50 पाइप में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना में पाइप, कपड़े और केबल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


किसान बृजेश कुमार के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि सिंचाई के बकाया रुपयों के लिए गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में ट्यूबवेल के पास रखे सामान में आग लगाई गई है। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मौके पर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर धमकाया और आगे जाने से मना कर दिया। घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। संदेह के आधार पर गांव के ही कुछ लोगों के नाम बताए गए हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें