फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा 50 फीसदी रिफंड

Fri, 30 Jun 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
रेलवे एक बार फिर अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अब एक जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे अपने यात्रियों को 50 फीसदी रिफंड वापस करेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले रेलवे तत्काल टिकट कैंसिल करने पर एक भी पैसा रिफंड नहीं करता था चाहे वह टिकट ऑनलाइन बुक हो या फि र काउंटर से। वहीं, एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। 1 जुलाई के बाद  एसी कोच के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में टिकट बुक कराना होगा। 

वहीं दूसरी ओर स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगा। एक जुलाई से वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि यात्रियों की मांग के अनुसार उनकी भाषा में ही टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी और शताब्दी में सफ र करने वालों के लिए भी रेलवे सहूलियत देने जा रहा है। रेलवे ने फैसला किया है कि इन ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे लोगों को टिकट लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, रेलवे ने यह भी फैसला किया है कि इन दो प्रीमियम ट्रेनों में पेपर लेस वर्क कल्चर को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें