लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सोमवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए 35 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। आगामी दिनों में भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी तथा सभी इच्छुक व्यापारी निर्धारित समयावधि में अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।