50 मेधावी सम्मानित, जरूरतमंदों को दी छात्रवृत्ति
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत उर्दू अकादमी में परवाज फाउंडेशन की ओर से रविवार को लखनऊ में कुव्वत-ए-परवाज कार्यक्रम हुआ। इसमें 10वीं और 12वीं 50 मेधावियों का सम्मान किया गया। जरूरतमंदों को छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे मजबूत हथियार है। इसलिए हर बच्चों शिक्षा जरूर दिलानी चाहिए। डॉ. नसीम जमाल ने शिक्षित और साक्षर होने के अंतर के साथ स्किल डवलपमेंट के महत्व को समझाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कौसर उस्मान ने शिक्षा के माध्यम से अवसर और सशक्तीकरण की जरूरत बताई। डॉ. नसीम जमाल ने शिक्षित और साक्षर होने के अंतर के साथ स्किल डेवलपमेंट के महत्व को समझाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कौसर उस्मान ने शिक्षा के माध्यम से अवसर और सशक्तीकरण की जरूरत बताई। इस अवसर पर 250 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, विद्यालय प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भाग लिया।