फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाने का दिया संदेश
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विशाल खंड में रविवार को मां जानकी सेवा न्यास की ओर से रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इसमें प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान, सामाजिक एकता और संरक्षण का प्रतीक है। अपील की गई कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लें। राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश सिंह, एमएलए ओपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार, कवि अभय निर्भीक ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। डॉ. पूजा , विभा, रेशु, संयोगिता, मीनाक्षी, अमिता, रोशनी, अनुराधा, ईशा और शोभना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें