फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल संचालक के बैंक खाते से निकाल लिए 50 लाख

विज्ञापन
बैंक में जालसाजी। - फोटो : बैंक में जालसाजी।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के तेलीबाग में स्थित जावित्री हॉस्पिटल और जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की संचालिका डॉ. ईशा त्यागी के बैंक खाते से जालसाजों ने 50 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंककर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डॉ. ईशा ने बताया कि उनके दोनों प्रतिष्ठानों के नाम से एक्सिस बैंक की तेलीबाग शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले ही उन्हें बैंक से चेक बुक मिली थी। इसका इस्तेमाल भी उन्होंने नहीं किया था। आरोपियों ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से फर्जी चेक हासिल कर उनके हस्ताक्षर बनाए और 50 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें