गुडंबा। जानकीपुरम विस्तार निवासी राजेंद्र सिंह से बेटी का मुंबई के टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन में दाखिला कराने के नाम पर 50 लाख रुपये ठग लिए गए। राजेंद्र के मुताबिक, मथुरा निवासी आदर्श मिश्रा ने नीट पीजी-2024 पास बेटी का दाखिला कराने का झांसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में 30 लाख और बाद में 20 लाख रुपये लिए। साथ ही बेटी के शैक्षिक दस्तावेज भी ले लिए। जॉइनिंग लेटर देने के बावजूद दाखिला नहीं कराया और बाद में आरोपी भाग गया। शिकायत पर जानकीपुरम पुलिस ने आदर्श मिश्रा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।