फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला कंपनी की डमी फैक्टरी से 50 करोड़ का कच्चा माल पकड़ा, संचालक भागा

Sun, 06 Jan 2019 01:25 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर और लखनऊ में चार कारोबारियों के प्रतिष्ठान व आवासों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में पान मसाला कंपनी की डमी फैक्टरी से करीब 50 करोड़ रुपये का कच्चा माल जब्त किया। फैक्टरी पर छापा पड़ते ही संचालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डमी फैक्टरी से कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। प्रतिष्ठित पान मसाला ब्रांड की डमी फैक्टरी के जरिए टैक्स में गोलमाल किया जा रहा था।

दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम को चारों कारोबारियों के कुछ नए ठिकानों के बारे में भी जानकारी मिली है। शनिवार देर रात टीम ने कई अन्य जगहों को चिह्नित किया जहां रविवार से छापे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह कानपुर और लखनऊ में पान मसाला, मिठाई और रियल एस्टेट कारोबारी व शेयर ट्रेडिंग कंपनी में छापे मारकर एक करोड़ रुपये नकद, पांच किलो सोना, 15 बैंक लॉकर व 59 प्रॉपर्टी डीड समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन

रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में किया जा रहा था निवेश

जांच में खुलासा हुआ था कि चारों कारोबारियों ने चार फर्जी कंपनियां बनाकर बोगस लांग टर्म कैपिटल गेन के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये की रकम जुटाई जिसे गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर सात में रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट आरेंज केजल्स में निवेश किया जा रहा था।

आयकर विभाग की टीम कारोबारियों के पास से मिले बही-खातों को खंगाल रही है। साथ ही 15 बैंक लॉकर खुलवाने की भी तैयारी की जा रही है। बैंक लॉकर से टैक्स चोरी का काफी माल बरामद होने की संभावना है। छापे की कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें