कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि तस्कर ने सोने को सफेद रंग के सेलो टेप में छिपाकर सूटकेस में रखा हुआ था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर उसकी सघन जांच में सोना बरामद किया गया। सूरज कुमार से उसके रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस टीम ने दबोचा
तस्करी के खिलाफ कस्टम कमिश्नर वीपी शुक्ल के निर्देश व उपायुक्त निहारिका लाखा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम अजीत कुमार किसपोटा, राजेश अग्निहोत्री, पीयूष पांडेय, ज्योतिर्भ सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सोनी, अतुल कुमार, प्रवीण मिश्र, नीलम सिन्हा, अमित बोस व टीपी मौर्या शामिल रहे।
- सात फरवरी को एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से जुनैदुल हक को दबोचा था। उससे 428 ग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17,99,775 रुपये थी। वह सोने को सूटकेस की बिडिंग में छिपाकर ला रहा था और स्कैनर को धोखा देने के लिए सोने पर रोडियम की पॉलिश करवाई थी।
- पांच फरवरी को दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से उतरे मुंबई के असलम शब्बीर से साढ़े नौ लाख का 233 ग्राम सोना बरामद किया था। उसने सोने के बिस्कुट को गलाकर बेल्ट का बक्कल बनवा लिया था।
- 20 जनवरी को थाईलैंड से पहुंची फ्लाइट डब्लूई-333 से सलेमपुर निवासी सलीमुद्दीन से 1,149 ग्राम सोना बरामद किया था। इसकी कीमत 48,06,707 रुपये थी। पैसेंजर सोने के दस बिस्कुटों को ब्लेजर में छिपाकर ला रहा था।
- 8 अप्रैल, 2012 में पांच किलो सोना मुंबई के फहीम से बरामद किया गया था। वह दुबई से लखनऊ तस्करी का सोना ला रहा था।
- 17 नवम्बर, 2018 को दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम ने 1.52 करोड़ का सोना बरामद किया था।
- इससे पूर्व दुबई से पहुंचे तस्कर सुधांशु भट्ट से सोने के 40 बिस्कुट बरामद किए थे। इनकी कीमत 1.35 करोड़ रुपये थी।
आधिकारिक वर्जन
डिप्टी कमिश्नर, कस्टम निहारिका लाखा ने कहा कि अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम मुस्तैद है। बुधवार को करीब ढाई करोड़ रुपये का 5.8 किलो सोना बरामद किया गया है। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।’