सुल्तानपुर। लखनऊ बलिया राजमार्ग पर अन्नपूर्णा नगर चौराहे के पास शनिवार को तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीप सवार पांच लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर चौराहे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में जीप सवार राजकुमार (26) पुत्र जंगबहादुर निवासी भलेसर थाना रुदौली, राममूरत (24) पुत्र रामखेलावन निवासी सराय पीर थाना अयोध्या समेत पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।