फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः लखनऊ के ये पांच हॉटस्पॉट इलाके हटे, ग्रीन जोन में आए

Mon, 04 May 2020 11:26 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते असर के बीच लखनऊवासियों के लिए एक सुखद खबर है। 28 दिन तक कोरोना का कोई केस न मिलने पर शहर के पांच हॉटस्पॉट इलाकों को ग्रीन जोन में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


दो इलाके पहले ही ग्रीन जोन में आ चुके हैं। अफसरों का कहना है कि सात हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गए हैं। राजधानी के हॉटस्पॉट इलाके मोहम्मदी मस्जिद वजीरगंज में गत माह दस केस मिले थे।

हसनगंज के त्रिवेणीनगर के खजूर मस्जिद के पास चार केस मिले थे। दोनों जगहों को सील किया गया था। इसी तरह गाजीपुर का पीरबाग, मलिहाबाद की मरकज मस्जिद और तालकटोरा पीरबक्का मस्जिद इलाके में भी कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन


इन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कोरोना के हॉटस्पॉट में कमी आ रही है। कहा अब तक सात इलाके ग्रीन जोन में आ चुके हैं।
विज्ञापन

ये इलाके अब ग्रीन जोन में 

- मोहम्मदी मस्जिद वजीरगंज, - त्रिवेणीनगर में खजूर मस्जिद के आसपास - गाजीपुर का पीरबाग इलाका - मलिहाबाद की मरकज मस्जिद - तालकटोरा पीरबक्का मस्जिद

राजधानी में बचे ये हॉटस्पॉट
 - नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड)  - तोपखाना कैंट  - रामदास का हाता, कैंट  - मस्जिद अलीजान के पास, कैंट  - हाता संगी बेग, नक्खास चौकी - मालवीय नगर, मोतीझील कॉलोनी - बिरहाना रकाबगंज - कटरा आजमबेग - फूजबाग/नजरबाग के आसपास - मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास - कैसरबाग सब्जी मंडी के पास  - खन्दारी लेन, लालबाग - नई बस्ती, इरादतनगर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें