कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी जारी है।
राजधानी में रविवार को परीक्षा के दौरान 10 मुन्ना भाई पकड़े गए। शिया इंटर कॉलेज में दो सॉल्वर को दबोचा गया।
वहीं, सेंट जोजफ कॉलेज में दो अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से आंसरशीट उपलब्ध कराई गई थी।
सॉल्वर और मुन्नाभाई की इस गिरफ्तारी ने एसएससी परीक्षा में सेंधमारी कर रहे दो अलग-अलग गैंग से पर्दा हटा दिया है। ये सॉल्वर जहां राजस्थान के जालौर जिले से आए थे। वहीं, सभी तीनों मुन्नाभाई को बागपत के बड़ौत से एसएमएस से आंसरशीट उपलब्ध कराई गई।
पढ़ें- सिक्योरिटी प्रेस से लीक हुआ एसएससी का पर्चा
एसएससी द्वारा रविवार को दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सीएपीएफ में एसआई और इंटेलिजेंस ऑफिसर व नार्कोटिक्स में एसआई की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा के लिए राजधानी में 11 केंद्र बनाए गए। जहां, करीब पांच हजार अभ्यर्थियों का शामिल होना प्रस्तावित था। परीक्षा में सेंधमारी की पूर्व में सामने आई घटनाओं के मद्देनजर केंद्रों पर हाई अलर्ट जारी किया गया।
परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 के आसपास केंद्र में प्रवेश दिया गया। 15 मिनट पहले ओएमआर शीट और पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया।
राजधानी के सेंट जोजफ कॉलेज स्थित सेंटर में परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक द्वारा संदिग्ध अभ्यर्थियों की तलाशी शुरू कर दी गई। करीब पांच मिनट बाद बड़ौत बागपत के रहने वाले अमित चौहान और राम सुधीर के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।
अमित चौहान द्वारा मोबाइल नंबर 8192838228 पर प्रश्न पत्र का कोड एसएमएस कर चुका था। जबकि, राम सुधीर के मोबाइल में कोई सूचना नहीं मिली।
पढ़ें- हाईटेक मुन्ना भाई! SMS भेज सॉल्व करा रहे थे पेपर
हालांकि, करीब 10.50 मिनट पर दोनों ही अभ्यर्थियों के मोबाइल पर आंसरशीट एसएमएस से प्राप्त की गई। इस दौरान मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने अभ्यर्थियों से पूछताछ की। मामला तालकटोरा थाने में दर्ज किया गया है।
उधर, शिया इंटर कॉलेज में दो सॉल्वर भी धरे गए। राजस्थान के जालौर से आए दोनों सॉल्वर की पहचान पूनम चंद्र देवड़ा और वीरमाराम की तौर पर की गई है। ये इसी जिले के महेन्द्र कुमार और सत्यपाल के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
सूचना पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. हसन नकी की टीम ने दोनों को पकड़ा। ये प्रवेश पत्र की फोटो में गड़बड़ी कर केंद्र में दाखिल होने की कोशिश में थे।
दोनों के खिलाफ हसनगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं सेंट फैडलिस्ट में आईटीबीपी में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान पांच सॉल्वर और एक अभ्यार्थी धरा गया।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-