इसी तरह 2001 बैच के आईपीएस अफसरों को भी प्रमोशन मिल गया। इसमें डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार, डीआईजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार, डीआईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान, डीआईजी पीटीसी ज्ञानेश्वर तिवारी और डीआईजी फैजाबाद रेंज ओंकार सिंह को आईजी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
इसी तरह 2005 बैच के जिन 29 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रमोशन मिला है उसमें गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद के एसएसपी जे रवींद्र गौड़, मेरठ के एसएसपी अखिलेश मीणा, एसपी जौनपुर दिनेश पाल सिंह, बिजनौर के एसएसपी उमेश कुमार सिंह, बलिया की एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एसपी खीरी राम लाल वर्मा, एसपी उन्नाव हरीश कुमार, एसपी बस्ती दिलीप कुमार को डीआईजी बना दिया गया है।
लखनऊ के पूर्व एसएसपी राजेश पांडेय, दीपक कुमार और मंजिल सैनी का भी प्रमोशन हो गया है। इसके अलावा आरके भारद्वाज, सुभाष चंद्र दूबे, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, संजय कुमार, अरविंद सेन, शिवशंकर सिंह, वीपी श्रीवास्तव, आरपी पांडेय, विशंभर दयाल शुक्ला, बलिकरन सिंह यादव, पूनम श्रीवास्तव, अनिल कुमार, हरिनारायण सिंह, ललित कुमार सिंह और केबी सिंह शामिल हैं।
2006 बैच के दस आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इसमें शलभ माथुर, आकाश कुल्हरि, एलआर कुमार, मनोज कुमार, आरपी सिंह, अशोक कुमार पांडेय, गंगा नाथ त्रिपाठी, साधना गोस्वामी, अनंत देव और शिव प्रसाद उपाध्याय का नाम शामिल है।