फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में हरियाली के लिए रोपित होंगे 47 लाख 14 हजार 640 पौध

Thu, 13 Jun 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में रोपित होंगे 47 लाख 14 हजार 640 पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीश्रावस्ती। श्रावस्ती में इस वर्ष 47 लाख 14 हजार 640 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें वन विभाग सर्वाधिक 26 लाख पौधे रोपित करेगा। इन पौधों की सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की ही होगी।
जिले को हरा भरा करने के लिए जुलाई से अभियान चलाकर 47 लाख 14 हजार 640 पौधे रोपे जाने की योजना है। इसके लिए सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए विभागवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया। वहीं रोपण के लिए जिले की अलग-अलग नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पौधों को तैयार करने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। आवंटित लक्ष्य के अनुसार 26 लाख पौधों का रोपण वन विभाग को अपनी भूमि पर कराना है। वहीं अन्य विभागों को 21 लाख 14 हजार 640 पौध रोपण के लिए भूमि चयन कर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए अभी तक समय का निर्धारण नहीं है, लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है। पौधरोपण के लिए एक दो पौधे किसान नि शुल्क ले सकते हैं। लेकिन कोई अधिक पौधे की मांग करेगा तो उसे शुल्क देना होगा। पौधरोपण के लिए नर्सरियों में पर्याप्त पौध तैयार किए जा रहे हैं। -धर्मेंद्र सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें