फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिले 4687 नए कोरोना पॉजिटिव, डेथ रेट में सुधार, तीन से 1.68 प्रतिशत हुआ

Sun, 09 Aug 2020 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार रविवार को भी नहीं थमी। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि प्रदेश के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की दर में सुधार हुआ है। यूपी में इस समय केस फैटेलिटी रेट मौत की दर 1.68 है, जो पहले लगभग तीन थी। वहीं रविवार को 4687 कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई है। अब तक कुल 72650 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 2069 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक में कुल 122609 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को लखनऊ में 684, कानपुर में 329, नोएडा 77, गाजियाबाद 94, वाराणसी 300, प्रयागराज 180, बरेली 200, गोरखपुर 214, झांसी 42, जौनपुर 95, मेरठ 48, मुरादाबाद 65, बलिया 52, आगरा 53, अलीगढ़ 66, देवरिया 60, आजमगढ़ 107, गाजीपुर 44, अयोध्या 73, रामपुर 51, बाराबंकी 47, शाहजहांपुर 39, बुलंदशहर 43, सहारनपुर 104, हरदोई 68, हापुड़ 09, संतकबीर नगर 59, कुशीनगर 73, चंदौली 36, महाराजगंज 56, गोंडा 31, मथुरा 32, उन्नाव 60, सिद्धार्थ नगर 52, बस्ती 26, पीलीभीत 102, संभल 18, कन्नौज 48, सुल्तानपुर 30, मुजफ्फर नगर 23, बहराइच 68, मिर्जापुर 24, इटावा 27, बिजनौर 33, मैनपुरी 21, फिरोजाबाद 23, अमरोहा 45, सोनभद्र 51, रायबरेली 46, सीतापुर 45, प्रतापगढ़ 51, लखीमपुर खीरी 54, जालौन 15, फतेहपुर 36, मऊ 32, भदोही 15, बागपत 13, बदायूं 26, अमेठी 36, फर्रुखाबाद 15, औरैया 13, शामली 06, ललितपुर 22, कासगंज 09, एटा 17, कौशांबी 08, कानपुर देहात 42, बलरामपुर 27, आंबेडकर नगर 24, हमीरपुर 10, बांदा 13, हाथरस 02, महोबा 03, चित्रकूट 12 और श्रावस्ती में 13 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रविवार को 45 मरीजों की मौत हुई है और 2817 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय 18412 कोविड पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं।  

सहारनपुर में बनेगा लेवल थ्री अस्पताल 
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सहारनपुर के लेवल टू अस्पताल को लेवल थ्री में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बरेली और शामली में स्वास्थ्य विभाग के नए भवनों में डेडिकेटेट कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू के बेड दोगुने करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 3118567 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें शनिवार को जांचे गए 99869 नमूने भी शामिल हैं। इसमें पांच-पांच नमूनों के अब तक 2790 पूल की जांच की गइ्र। इसमें 453 पूल पॉजिटिव मिले हैं। दस-दस नमूनों के 206 पूल की जांच की गई। इसमें से 41 पूल पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें